भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया बडोनी और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन

Spread the love

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घंटाघर स्थित स्व़ इंद्रमणि बडोनी और ड भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और उत्तराखंड राज्य के निर्माण में स्व़ इंद्रमणि बडोनी का योगदान अद्वितीय है, आज इन्हीं जैसी महान विभूतियों के कारण हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना पा रहे हैं। हमारी आजाद भारत में पैदा हुई पीढ़ियां कभी इन महान विभूतियों कााण चुका पाएंगी। हम समाज, देश, दुनिया में सिर उठाकर चल पाएं, इसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया और इन्हीं विभूतियों के देखे सपनों के भारत को आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देशवासी साकार कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आग्रह किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद अनीता गर्ग, राजकुमार, विशाल कुमार, मनोज जाटव, रविंद्र कटारिया, रविंद्र बाल्मीकि, विपिन खंडूरी, अनूप गोयल, मंजू चौहान,ाषभ पाल, मनोज सिंघल, माणिक चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *