भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धारी देवी से सुख समृद्धि की कामना की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इगास के त्योहार पर अपने गांव जाने से पूर्व धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने धारी देवी से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। इस मौके पर भट्ट ने संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी का डांडा एवलांच में चार लोगों की जान बचाने वाले रोहित भट्ट से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। भट्ट ने रोहित के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में पुरस्कृत करने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *