भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के चौमेल में आगामी लोक सभा चुनाव के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। चौमेल में बाराकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू अधिकारी की अध्यक्षता और भाजपा मंडल महामंत्री अजय बिष्ट के संचालन में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश विस्तारक प्रमुख कुंदन परिहार, विशिष्ट अतिथि लोकसभा विस्तारक सतीश भट्ट और दिनेश खुल्बे रहे। बैठक में प्रदेश विस्तारक कुंदन परिहार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने हर पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से सभी लाभार्थियों से मिलने को कहा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को भाजपा की रीति और नीति बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उनको योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करें। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजू अधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक कुलदीप फत्र्याल, उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *