भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खूब सिंह विकल ने कहा कि बूथ समिति भाजपा की रीढ़ है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सुदृढ़ होगा। लिहाजा कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण का काम बेहद ईमानदारी से करें। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार को चिंतीमजरा मोहल्ले में शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता विकल ने कहा कि भाजपा बूथ जीता, चुनाव जीता को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। परिणाम स्वरूप आज प्रदेश और केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। विकल ने बूथों व पन्ना समितियों को नए सिरे से गठित करने, बूथ पर होने वाले अनिवार्य कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला को भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, सुरेश जैन, विशन दत्त जोशी, उमेश कुमार, सुनिता राणा जोशी आदि ने संबोधित किया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पांच बूथों की समिति व उससे जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *