अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही भाजपा: तीरथ सिंह रावत

Spread the love

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले गढ़वाल सांसद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार डा. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश की उन्नति का नारा दिया था। उन्होंने युवाओं से डॉ.अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का भारत की प्रगति और सामाजिक समरसता में अमिट योगदान रहा है। बाबा साहेब का सपना था कि देश का बच्चा-बच्चा समृद्ध व शिक्षित बने। कहा कि समाज को शिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। देश के युवाओं को बाबा साहेब की जीवन पर लिखी पुस्तकों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नवल किशोर, विनोद धूलिया, उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, मोहन सिंह, मनीष भट्ट, अमित नेगी, विजय सती, मंजुल डबराल, सत्यपाल सिंह, गणेश जोशी, पंकज कबडाल, हिमांशु जोशी, अभिषेक नेगी, वीरेंद्र भारद्वाज, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *