लोस चुनाव में उत्तराखण्ड की पांचों सीटें जीतेगी भाजपा : तीरथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भाजपा नैनीडांडा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में में भी उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज होगी व भारी बहुमत से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा संगठन की बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। क्षेत्र के लोगों की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि बागवानी, पशुपालन आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान की हर संभव कोशिश करनी होगी। आम लोगों से जुड़कर उनकी हर समस्या के समाधान के प्रयास करने होंगे। बैठक में महामंत्री सुनील चौहान, महामंत्री तेजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार बछवाण, जेष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्क उप प्रमुख रेखा देवी, जिला महामंत्री दीनदयाल कण्डारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जोगेश्वर प्रसाद शाह, कमला कण्डारी, एमडी रावत, संजय गौड़, मडंल उपाध्यक्ष मनोज खर्कवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष विमलानन्द गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष पटवाल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीनदयाल भदूला, कमलेश ध्यानी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल रावत, आई टी प्रमुख आशीष पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दीनू चतुर्वेदी, शक्ति केन्द्र संयोजक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन सुनील चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *