भाजपा उत्तराखंड में बनाएगी 23 लाख सदस्य : कोठरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : महामंत्री कोठारी ने बताया कि भाजपा का पौड़ी जनपद में 19 संघठनात्मक जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि बीते दो सितंबर से देश भर में भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले सदस्य बनें हैं। तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सदस्यता दिलाकर कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर शुरू कराया। 19 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान जारी रहेगा। एक से दस नवंबर तक अभियान संबंधी चर्चा की जाएगी। कोपार्टी ने उत्तराखंड में 23 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान में सभी वर्गों को एक साथ लेकर सदस्यता दिलाई जायेगी। प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। इस दौरान संयोजक सम्पत रावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *