सीएम के कार्यक्रम में भाजपा जुटाएगी भारी जन समुदायरू चमोली

Spread the love

 

नई टिहरी। भाजपा नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष गोपी राम चमोली की अध्यक्षता में आगामी 26 दिसंबर को नई टिहरी में प्रस्तावित सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर भारी भीड़ जुटाने की अपील की गई। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय नई टिहरी में भाजपा नई टिहरी मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के निर्देश पर आहूत की गई। जिसमें नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष गोपी राम चलोली ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा सामने रखी। कहा कि सीएम के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ तत्परता से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सभी क्षेत्र के लोगों के बैठने से लेकर उनके नियत स्थान तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता पूरी तत्परता से काम करेंगे। सीएम के आगमन पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तत्परता से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। सीएम की घोषणाओं की जानकारी व जिले में हो रहे विकास कामों को लेकर भी जनता से सीधे जुड़ने का काम करेंगे। सीएम के सम्बोधन और रोड शो कार्यक्रमों में व्यवस्था बनाने के लिए आम लोगों के साथ पूरे सहयोग के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहयोग कर कार्यक्रम में हर व्यक्ति की सहभागिता को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत व राजेंद्र जुयाल, खेम सिंह चौहान, गोविंद रावत, अनुसूया नौटियाल, विजय कठैत, जयेंद्र सिंह पंवार, उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, लक्ष्मी रावत, विनीत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *