भाजपा जमीनी कार्यकर्ता को ही देगी मेयर का टिकट: बहुगुणा

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा जो झूठ फैलाया जा रहा है कि भैरव गोस्वामी को शामिल कर कांग्रेस ने भाजपा में सेंधमारी की है वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि भैरव गोस्वामी ना ही पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी के किसी पद में हैं। बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है और बुरी तरह घबराई है। बहुगुणा ने कांग्रेस का यह बयान हास्यापद बताया कि भैरव गोस्वामी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ता का कोई वजूद ही नहीं है जिसे वह पार्टी के प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा सके। उन्होंने कहा कांग्रेस के कई नेता व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा के संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें भी भाजपा में शामिल कराया जाएगा। बहुगुणा ने यह भी कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है और भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार अल्मोड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर व पार्षद जीतकर इतिहास बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *