बीजेपी दशकों तक रहेगी़.़ प्रशांत किशोर पर रोहन गुप्ता का पलटवार, कहा- एक और भक्त का मुखौटा उतरा

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से बीजेपी को दशकों तक राजनीति के केंद्र में रहने वाले बयान पर पलटवार किया है। रोहन गुप्ता ने ट्विटर पर प्रशांत किशोर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस में पद पाने की गुहार लगा रहे थे और जब नहीं मिला तो फिर भाजपा की चरण वंदना शुरू कर दिए। गुप्ता ने आगे कहा कि एक और भक्त का मुखौटा उतरा गया है।
रोहन गुप्ता ने अपने ट्वीट में कहा है श्भाजपा के छिपे चेहरों का पर्दाफाश जारी, पहले- कांग्रेस के बिना विपक्ष नहीं। फिर कांग्रेस में पद पाने की गुहार, गुहार बर्खास्त। अंत में वापस भाजपा की चरणवंदना, निष्कषर्रू एक और भक्त का मुखौटा उतरा।श् बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो किसी निजी बैठक को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में प्रशांत किशोर यह कहते नजर आ रहे हैं श्भारतीय जनता पार्टी चाहे जीते या हारे, वह राजनीति के केन्द्र में रहेगी, जैसा आजादी के पहले 40 वर्षों में कांग्रेस के लिए था, भाजपा कहीं नहीं जा रही है।श् उन्होंने कहा, भारत के स्तर पर एक बार आप 30 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर लें, तो फिर आप जल्दी कहीं नहीं जाने वाले। इसलिए, इस जाल में कभी मत फंसना कि लोग मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से नाराज हैं और वे उन्हें उखाड़ फेकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *