शक्तिफार्म में नौ हजार नये सदस्य बनायेगी भाजपा

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा शक्तिफार्म मण्डल की बैठक में सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनायी गयी। सोमवार को श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान पर जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। नौ हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।जिसमें प्रत्येक बूथ में 200 नये सदस्य बनाये जायेंगे। मुख्य वक्ता भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ व भाजपा विधायक सभा सह संयोजक आदेश ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और कोई भी राज्य इससे अछूता नहीं रहा है।उ न्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। वक्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के शक्तिफार्म विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं व अब तक किये विकास कार्यों को सराहा। कहा गया कि एक सितम्बर से नये सदस्य बनाने का कार्य प्रारम्भ होगा। बैठक में मण्डल अध्यक्ष विष्णु पद प्रमाणिक ,मंडल महामंत्री विधान दास, उधम सिंह नगर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र रावत, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, कार्तिक राय, सुनील विश्वास, संजय बाछाड़, देबू मण्डल, रवि मजूमदार, सिखा हाल्दार, अनीमा हाल्दार, जगदीश डालमियां, अशोक मण्डल, विश्वजीत हाल्दार, विजय बागला, कृष्णपद मण्डल, गोपाल सरकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *