जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को नगर पंचायत थलीसैंण में होने वाले निकाय चुनाव के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। नगर पंचायत थलीसैंण प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को 19 दिसंबर को थलीसैंण मुख्यालय में आने की अपील करते हुए कहा कि उस दिन प्रयेक्षक एवं विधयक देवप्रयाग विनोद कंडारी कार्यकर्ताओं के साथ राय सुमारी करेगें। उन्होंने कहा कि थैलीसैण नगर पंचायत चुनाव को पार्टी बहुत गंभीरता से ले रही है। विकास कार्यों के आधार पर जनता हमें भारी बहुमत से आशीर्वाद देने जा रही है
बैठक में जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होेकर कार्य करें। कहा कि जिनको जो दायित्व दिया जा रहा है उसका ईमानदारी से निर्वहन करें। पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी बनायेगी उन्हें विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में होने वाली कार्यवाही, बूथों तथा संगठन की रूपरेखा तैयार कर सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने की रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद महिला सीट होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को जो मान सम्मान मिलता वह अन्य पार्टी में नहीं मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि थलीसैंण में पहली बार नगर पंचायत चुनाव हो रहे हैं और यहां पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी। सभी कार्यकर्ताओं को अपने सभी उम्मीदवारों को विजय दिलानी है। बैठक का संचालन राकेश मंमगाई ने किया।