सीएम के आगमन पर भाजपाई निकालेंगे अभिनन्दन रैली

Spread the love

चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री र्केप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। बुधवार को नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चम्पावत में मुख्यमंत्री के माध्यम से लगातार हो रहे विकास कार्यों के प्रति सीएम का आभार जताया। बैठक में कार्यकताओं ने एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन सहित अन्य कार्यों के लिए जीआईसी चौक से गोरलचौड़ मैदान तक अभिनन्दन रैली निकालने का निर्णय लिया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पांडेय, त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी, नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कमल रावत, मंडल महामंत्री केसी जोशी, नंदन तड़ागी, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, पूर्व प्रमुख बहादुर फत्र्याल, हेमंत जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *