श्रीनगर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया कन्या पूजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देश-प्रदेश की खुशहाली के भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से यहां महा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। रविवार को कमलेश्वर महादेव मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर परिसर श्रीनगर में कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका सभासद प्रमिला भंडारी और कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने कन्या पूजन किया। प्रमिला भंडारी ने बताया कि देश एंव प्रदेश की खुशहाली के भारतीय जनता पार्टी सम्पूर्ण भारत में कन्या पूजन का आयोजन कर रही है। महिला मोर्चा को भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने बच्चों को बॉक्स व नाश्ता उपलब्ध कराया। इस मौके पर रेखा रावत, मीना असवाल, उषा कंडारी, अनसूया पटवाल, रामेश्वरी देवी पुरी, मधुगिरी, जमुना पुरी, सुभागा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *