भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला महिला मोर्चा की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते खंडूड़ी ने कहा कि अबकी बार 60 के पार नारे के साथ गांव गांव में भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाएं।
अगस्त्यमुनि में एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक का शुभारंभ मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूड़ी एवं जिला प्रभारी नंदिनी शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिला मोर्चा चुनाव प्रभारी नंदिनी शर्मा ने बैठक का वृत्त लेते हुए उसकी समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि इस विस चुनाव में भाजपा साठ सीटों पर जीत हासिल करेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के अंदर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण, अल वेदर रोड के साथ ही रेल लाइन का बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली क्रांतिकारी रही है। चाहे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या राम मंदिर बनाने की बात हो। प्रदेश सरकार ने महालक्ष्मी योजना, प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने, महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल को प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर कई कर्मचारियों को राहत दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील भी की। कहा कि पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट दे, उसके पक्ष में पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। ताकि जनपद में दो सीटों पर इस बार भाजपा का परचम लहरा सके। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व विधायक शैला रानी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, नगर पंचायत अगस्तमुनि अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दर्शनी पंवार, उषा चमोला, सरस्वती त्रिवेदी, ममता नौटियाल, अंजू थपलियाल, सरला भट्ट, रीना अग्रवाल, शशि नौटियाल, अंजना रावत, विजय लक्ष्मी पंवार, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, भाजपा के वरिष्ठ वाचस्पति सेमवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुमन जमलोकी एवं मंजू रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *