भाजपा महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

Spread the love

चमोली : भाजपा महिला मोर्र्चाकी जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने गोपेश्वर में स्कूटी रैली निकाली। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए गुलाल उड़ाकर बधाई दी। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों पर मेहंदी भी लगाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा की वरिष्ठ नेता चंद्र कला तिवारी, कला पाठक, सरस्वती टम्टा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीतेगी। महिला नेताओं ने कहा कि सरकार ने महिला शक्ति वंदन जैसे महत्वपूर्ण कदम उठा कर महिलाओं को जो सम्मान दिया है। उससे महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान बढ़ा है। उधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गए बयान से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर हम भी मोदी का परिवार और भारत ही मोदी का परिवार की मुहिम साझा की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *