महामारी के विपरीत दौर में जरूरतमंदों की मदद करेगा भाजपा महिला मोर्चा

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश संगठन पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा के सभी प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में कोरोना काल में मोर्चा की तरफ से संचालित सामाजिक सेवा के कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने मोर्चा पदाधिकारियों से महामारी के विपरीत दौर में जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा। महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने बताया कि वर्चुल मीटिंग में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, मोर्चा प्रभारी व महामंत्री राजू भंडारी आदि ने भाग लिया। महिला मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की मौजूदगी में ऑनलाइन बैठक में मोर्चा के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का ब्यौरा पेश किया। कहा कि महामारी के दौर में महिला मोर्चा ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ लोगों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने, उनका वैक्सीनेशन कराने, टेस्टिंग सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई है। बाहर से आने वाले प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था, उनकी कोरोना जांच, अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की इलाज संबंधी परेशानियों की जानकारी लेकर उनकी मदद करने, जरूरतमंदों को राशन आदि के वितरण पर भी जोर दिया गया। अब अगले सप्ताह महिला मोर्चा द्वारा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किए गए लोगों की संख्या, हॉस्पिटल ले जाकर टीकारण कराए जाने वाले बुजुर्गों की संख्या, कोरोना किट व ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने वाले जरूरतंदों का वितरण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को देगा। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु ने मोर्चा सदस्यों से स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मुहैया कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *