भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर मंडल भाजपा की बैठक विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण के कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिसको प्राथमिकता के आधार पर गढ़वाल सांसद के द्वारा पूरा किया गया है। इससे कोटद्वार की जनता को और अन्य क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल ने की। जबकि संचालन राजेंद्र जजेडी द्वारा किया गया। इस मौके पर बैठक में नगर मंडल प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, पार्षद प्रवेंद्र रावत, संजय भंडारी, जय प्रकाश ध्यानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश बलूनी, सुरेंद्र बिजलवान, संजय रावत, आशीष सतीजा, राकेश मित्तल, संजीव थपलियाल, अरविंद बनियाल, दिनेश बांैठियाल, नीरज चमोली, मोहम्मद इमरान, अर्चना शर्मा, किरण राजपूत, अशरफ महमूद, अरविंद पंत, घनश्याम प्रजापति, संजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *