मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनायी गयी होली व दीवाली

Spread the love

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी के दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने चंद्राचार्य चौक पर आतिशबाजी कर एवं गुलाल उड़ाकर एक साथ होली और दीपावली मनाई। इस दौरान युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा भी किया। इस अवसर पर विक्रम भुल्लर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। विधानसभा चुनाव में जनता ने धामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पलायन पर रोक लगेगी। विक्रम भुल्लर ने कहा कि विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। सभी वर्गों का विकास होगा और प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा नेता विकास गर्ग एवं पूर्व जिला मंत्री सतविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पुष्कर सिंह धामी पूरा करने का काम करेंगे। इस मौके पर मृदुल कौशिक, आशीष चौधरी, जोगेंद्र मावी, शगुन त्यागी, मोहित तिवारी, राहुल, गौरव, दिव्य शिवपुरी, अनमोल,ाषभ खन्ना, गिन्नी तोमर, साहुल मिश्रा, कशिष मित्तल, अरमान, नेक खान, वीर गुर्जर, वाशु गुर्जर,ातिक, सोएब, सुमित शर्मा, अभिषेक, आयुष जोशी, गर्व बत्रा, वैभव, चेतन यादव, मनन, अंकित चौधरी, अशोक, आनंद, अभिनव, अंकुर सैनी, आदित्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *