अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंकिता भंडारी हत्याकांड की निंदा कर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का शोक रखा गया। घटना में लिप्त व्यक्तियों को कड़ी सजा की मांग की गई। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर सांसद अजय टम्टा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अरविंद बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, बंसीलाल कक्कड़, मनोज जोशी, अमित साह, धर्मेंद्र बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, राजा खान, पूनम पालीवाल, गोविंद मटेला, पंकज जोशी, सुनील जोशी, आशीष गुरुरानी, पारस कांडपाल, हितेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *