भाजपाइयों ने आतिशबाजी मनाया जीत का जश्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को पौड़ी में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और प्रचंड बहुमत से बीजेपी को इन प्रदेशों में बागडोर सौंपी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बीजेपी के सुशासन की जीत है।
सोमवार को सुबह ही पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जुटना शुरू हो गया था। पार्टी दफ्तर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले मिष्ठान वितरण किया और इसके बाद पालिका तिराह पर आतिशबाजी की। जिला महामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी ने कहा कि इस जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है और 2024 में भी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी, नगराध्यक्ष क्रांति किशोर, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयूर भट्ट, पार्टी जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति, संगीता डोभाल, संजय रावत, नवीन गुंसाई, विवेक मंमगाई, राजकुमार, राजेंद्र रावत, बबीता रावत, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, मैत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *