गंगा बिष्ट के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर अल्मोड़ा के तत्वावधान में बुधवार को गंगा बिष्ट को उत्तराखंड राज्य महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। स्थानीय चौहानपाटा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की जिम्मेदारी मिलने से अन्य कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ता है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि धामी सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ेगा। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि गंगा बिष्ट पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं और उन्हें यह दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। ऐसे वरिष्ठ नेताओं को सम्मान मिलने से अन्य कार्यकर्ता भी प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह, रेखा आर्या, पान सिंह मावड़ी, त्रिलोचन जोशी, ललित मेहता, हरीश कनवाल, संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, प्रकाश बिष्ट, मनोज तिवारी, जगत तिवारी, चंदन रावत, दर्शन रावत, दीपक वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, मनीष बिष्ट, राजा खान, चांदनी खान, प्रेम लटवाल, गौरव कांडपाल, हिमाल शर्मा, गोविंद मटेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *