भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल और बूथों पर किया योग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद रुद्रप्रयाग के जिला संयोजक भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में योग दिवस मनाया साथ ही कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने योगभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरातन काल से ही घ्षि मुनि योग करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर 21 जून 2015 को पहला विश्व योग दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार द्वारा पर्यटन स्थल बधाणीताल में क्षेत्रवासीयों के साथ योग दिवस मनाया। योग दिवस सभी मंडल और बूथों पर किया गया। रुद्रप्रयाग जिला कार्यालय में रुद्रप्रयाग विधान सभा के संयोजक अजय सेमवाल, केदारनाथ विधान सभा के संयोजक विजय राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, सच्चिदानन्द नौटियाल, सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्घिबल्लभ थपलियाल, सुनील नौटियाल, पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *