सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगा

Spread the love

बागेश्वर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सोमेश्वर स्थित आवास में कार्यकर्ताओं ने योग की विभिन्न क्रियाएं की। इस मौके पर योगाचार्य विनोद पांडेय ने योगा से मिलने वाले मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विनोद पांडेय, मंडल महामंत्री कैलाश बोरा, देवेंद्र जोशी, बंदना आर्य, सुंदर राणा, सुरेश बोरा, भूपाल मेहरा, चंदन बिष्ट, केवलानंद जोशी, ष्णा भंडारी, चंदन बोरा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *