घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओें ने बांटे पत्रक

Spread the love

अभियान को मिल रहा जनता का भारी समर्थनरू एडवोकेट राजकुमार
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के अन्तर्गत भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम चौक से जिला परिषद मार्केट तक सभी प्रतिष्ठानों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के पत्रक बांटे गये और सभी से पार्टी को मजबूत करने के लिए अपील की गई। एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अनुभवी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से विजय हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता के भारी समर्थन को देखते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी तय है। इस दौरान महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्घार्थ कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा़विशाल गर्ग, उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल रवि, सुभाष सैनी, विजेंद्र चौधरी, मंत्री प्रदीप मेहता, गुलफाम पीरजी, विजयपाल, अवनीश जिंदल, पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंघल, रुचि डोलिया ,पार्षद सपना शर्मा, पूर्व पार्षद वंदना गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, किसान मोर्चा महामंत्री सुशील पुंडीर, युवा मोर्चा अक्षय शर्मा, वार्ड अध्यक्ष आईपी सिंह, समय सिंह यादव दिनेश जोशी, अंश मल्होत्रा, दीपक भाटिया आरके सीकोरिया आदि सभी मोर्चों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *