धर्मपुर विस के चार मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संबोधन

Spread the love

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के चार मंडलों में सोमवार को सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन को सुना। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चारों मंडलों में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुनने के लिए तय संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक करीब एक बजे ही आयोजन स्थलों पर पहुंच गए थे। करीब दो बजे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को वर्चुअल माध्यम से देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित किया। निरंजनपुर सब्जी मंडी चौक के समीप स्थित गोयल धर्मशाला में धर्मपुर विधानसभा के चुनाव संयोजक आनंद सागर, धर्मपाल रावत, विधानसभा के प्रभारी हरीश, पार्षद सतीश कश्यप, आफताब आलम, संजीव सिंहल, कौशलेंद्र सिंह, विरेंद्र पुंडीर, गंगा गुसाईं, नाथीराम धीमान, विनोद कुमार, विनोद रामगढ़, सुभाष बालियान, सागर यादव, गौरव, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *