भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख बीना राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डांग, गिंदराशू, बड्यूं, थापली, कूटकुडई, टंगरोली, कल्जीखाल, बेडगांव, पुल्याशू, क्वीठ, गुठिन्डा, डूंगरा, मुंडनेश्वर, सकनोली, झटकन्डी, डांगी, साकिनखेत बाजार, बेदुलगांव, महड़ गांव, धौड़ा ग्राम सभाओ में घर-घर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संबंधित विषयों पर ग्रामीण जनमानस को जानकारी दी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच केंद्र सरकार के पूरे 9 साल होने पर उनके बीच पर्चा वितरण कर उन्हें बताया कि पार्टी ने इन 9 साल के सफर में देश को कैसे मजबूती प्रदान करने के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने लोगों ने यह भी बताने का काम किया देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों तक पहुंचाया है। महाजनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र पटवाल, नीरजा खुगशाल, गोदांबरी देवी, संजय पटवाल, रविंद्र बिष्ट, यशोदा देवी, संगीता डुकलाण, राकेश नैथानी, देवेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *