भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत आज पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम को नगर मंडल मुरलीमनोहर शक्तिकेंद्र के नरसिंह बाड़ी दुगालखोला में आयोजित किया गया। जिसमें 9 साल मोदी सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं 9090902024 डायल नंबर पर मिस कल करा कर भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार को समर्थन की अपील की। आज के कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष चंदन रावत, नगर मंत्री दिशांत पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *