राज्य स्थापना दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठी चौक पर उत्तराखंड आए तीर्थ यात्रियों का फूल मालाएं पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भाजयूमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में वजूद में आए 21 साल हो गए हैं। उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का बहुत बड़ा योगदान है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा उत्तराखण्ड का नेतृत्व कर रहे हैं। धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम टू रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी विकल राठी व महिला प्रभारी अनिता बंसल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। महिलाओं व बेटियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल, चंद्रकांता भाटिया, रिया अरोड़ा, दीप तिवारी, रितेश वशिष्ठ, महामंत्री रूपेश बंसल, सतनाम सिंह, जगत चौधरी, लक्षित भारद्वाज, तरसेम महाजन, महेश्वर दत्त कापड़ी, शुभम चौधरी, धीरज डबास, अमित वर्मा, कमला पांडे, माता राम, मनीष वर्मा, अंशुल दत्ता, सोनू शर्मा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *