कोटद्वार सीट पर प्रत्याशी की घोषणा न होने से भाजपा कार्यकत्र्ता आक्रोशित, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Spread the love

-भाजपा कार्यकत्र्ता बोले, पैराशूट नहीं करेंगे बर्दाश्त
-भाजपा जल्द करे कोटद्वार सीट पर प्रत्याशी की घोषणा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा हाईकमान की ओर से कोटद्वार विधानसभा सीट पर सस्पेंस क्रिएट करने से भाजपा कार्यकत्र्ता आक्रोशित हो गए हैं। गुरुवार को भाजपा कार्यकत्र्ता टिकट के दावेदार धीरेंद्र चौहान के घर पर पहुंचे और भाजपा मुर्दाबाद व धीरेंद्र चौहान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकत्र्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने कोटद्वार विधानसभा सीट पर किसी पैराशूट को उतारा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा हाईकमान ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 59 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें कोटद्वार विधानसभा का नाम न होने से भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार धीरेंद्र चौहान के समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि कोटद्वार सीट पर सस्पेंस क्रिएट करने की क्या जरूरत है। भाजपा के पास कोटद्वार से इतने काबिल कार्यकत्र्ता हैं जो सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी को ऐसे कार्यकत्र्ताओं को मौका देना चाहिए न कि चुनाव से ऐन पहले किसी बाहरी को उतारकर कार्यकत्र्ताओं को निराश करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *