भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : शक्ति केंद्र घेरुवा के बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों समिति के सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओ को एक महीने तक घर-घर गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिससे हर बूथ 95 से 100 प्रतिशत मत भाजपा को प्राप्त हो सके और पार्टी सशक्त हो। बैठक में जन संपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी, नमो ऐप्प प्रभारी कुलदीप रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय भट, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जसपाल, बूथ अध्यक्ष बसई रुद्र सिंह, घेरुवा अनूप सिंह, चौड़ वासुदेव, कांडई धर्मपाल, सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेन्द्र सिंह, यतेंद्र सिंह, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *