स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Spread the love

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और दल के सिद्घांतों पर निरंतर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय में पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर खुशी जताई। घ्बुधवार को स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल माध्यम से सम्बोधन सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , महामंत्री नवल भट्ट ने बताया पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के झंडों को रैली भी निकाली। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वृद्घाश्रम में वृद्घ जनों को मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रामेश्वर सेमवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता , डीपी पुरोहित, उत्तराखंड आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट समाजसेवी सुशीला सेमवाल आदि कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद कनवासी, विक्रम सिंह वर्तवाल, दीपक भट्ट, सुधा बिष्ट , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चन्द्र कला तिवारी , उपेंद्र सिंह भंडारी, कला पाठक , झूला देवी,दीपा पंवार प्रियंका बिष्ट, मीना गुसाई हर्षवर्धन मैठाणी, सुरेश सैलानी महेंद्र सिंह राकेश सिंह दिलबर सिंह मनदीप फर्स्वान, शांति राणा नंदी राणा गणेशी देवी कीरत सिंह भंडारी समेत कई कार्य कर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *