भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लगाए एलईडी बल्ब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लाभार्थी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने घर-घर जाकर एलईडी बल्ब लगाए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के उत्तराखंड संयोजक शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटल आवास योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना आदि का जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। इससे पहले कभी भी आम जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। आज सबका साथ, सबका विकास स्लोगन के साथ योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। लोगों को इसी तरह योजनाओं का लाभ मिलता रहे, इसके लिए भाजपा कार्यकत्र्ता भी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर ऋषि कंडवाल, सुधीर बहुगुणा, सुरेश शर्मा, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, लक्ष्मी भदोला, सुनील गोयल, संग्राम सिंह भंडारी, हरेन्द्र पुंडीर, आशा बलूनी, सुनीता नेगी, पिंकी खंतवाल, नीना बेंजवाल, प्रीति कुलाश्री, ममता देवरानी, संगीता सुंदरियाल, रजनी बिष्ट, आशा सिंह, देवेन्द्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *