भाजपा ने मजदूरों की सकुशल घर वापसी पर गोलज्यू मंदिर में पूजा की

Spread the love

चम्पावत। सुरंग से मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में गोलज्यू मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई। मजदूरों की सकुशल घर वापसी को देवी देवताओं के आशीर्वाद और राज्य और केंद्र के कुशल नेतृत्व को श्रेय दिया । निर्मल महारा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मजदूरों को निकालने के लिए लगातार कार्य कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार नजर बनाए हुए थे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, श्याम पांडे, हरीश जोशी, नंदन तड़ागी, मणिप्रभा तिवारी, आनंद अधिकारी सुमित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *