भाजपा युवा मोर्चा ने किया सहभोज का आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत वाल्मीकि मंदिर में सहभोज का आयोजन कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ सहभोज किया। सोमवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंशाक रावत ने कहा वर्तमान परिदृश्य में भाजपा सभी को अपने साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में लगी है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के वर्गों को सशक्त कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग लिया जा रहा है। यहां कार्यक्रम के संयोजक राम भारती, सह संयोजक नवल वाल्मीकि, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, अमित पांडेय, रामू जोशी, मनोज, हिमांशु बिष्ट, प्रमोद गड़कोटी, विष्णु भारती, राम कुमार, रघुवीर वाल्मीकि, हुकुम चंद, चौधरी नवल, आशु भारती, शिखा भारती, शांति देवी, माया रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *