विकास कार्यों का धन चुनाव प्रचार में खर्च कर रही भाजपारू भोज

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अभी तक आचार संहिता लागू नहीं हुई है लेकिन भाजपा सरकार द्वारा सरकारी खर्चे पर अपने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिए हैं। जो कि सीधे सीधे सरकारी खर्चे पर किए जा रहे हैं। जो पैसा विकास कार्यों में लगना चाहिए था उस पैसे को चुनाव प्रचार पर खर्च किया जा रहा है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। भाजपा अभी से नहीं बल्कि सरकारी धन से बीते तीन माह से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करती है। लेकिन इसी सरकार में ऐतिहासिक घोटाले हुए है। जल्द ही चुनाव प्रचार घोटाला भी सामने आएगा। चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के नाम पर करीब 50 गाड़ियों को हरी झंडी दिखा दी गई है। पार्टी कार्यकर्ता इन रथों में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि यह पैसा सरकार का है या पार्टी फंड से किया जा रहा है। सरकार की कथनी करनी में अंतर है। डबल इंजन सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। किसान आंदोलनरत है। महिलाओं के साथ लगातार हिंसाएं हो रही है। लेकिन उनको इससे कोई मतलब नहीं रहा। उनके लिए सिर्फ चुनाव जीतना ही मकसद है। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। जनता डबल इंजन के इस खेल को समझ गई है। आने वाले चुनावों में जनता जर्नादन उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *