विकास कार्यों के बल पर सत्ता में दोबारा वापिसी करेगी भाजपा रू एडवोकेट राजकुमार

Spread the love

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर भाजपा हर घर भाजपा के कार्यक्रम 10 नवम्बर से प्रारंभ होकर 20 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर हर घर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के पत्रक बांटे जायेंगे तथा हर घर पर भाजपा का झंडा फहराया जायेगा। इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम घर-घर भाजपा हर घर भाजपा मंडल मध्य हरिद्वार के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक से पुराना रानीपुर मोड़ सभी प्रतिष्ठानों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के पत्रक बांटे गये और सभी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए अपील की गई।
एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि भाजपा ही विकास के नये आयाम स्थापित कर सकती है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को समान रूप से प्राप्त हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में निश्चित तौर पर भारी मतों से जीतकर भाजपा सत्ता में दोबारा काबिज होगी। उन्होंने कहा कि अनेकों अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ धर्मनगरी की जनता को मिला। गैस पाईप लाईन, भूमिगत विद्युत योजनाएं का लाभ हरिद्वार के नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता भाजपा की रीति-नीतियों एवं केन्द्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता और सिद्घार्थ कौशिक, जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़, विशाल गर्ग उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल रवि, सुभाष सैनी, रीना कश्यप, मंत्री प्रदीप मेहता, गुलफाम पीर, विजयपाल अवनीश जिंदल, पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मृदुला सिंगल महामंत्री, दिव्या, आभा शर्मा, पार्षद मोनिका सैनी, सपना शर्मा, आशा सारस्वत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, किसान मोर्चा महामंत्री सुशील पुंडीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की शर्मा, अक्षय शर्मा, वार्ड अध्यक्ष तरुण, आईपी सिंह, सुबोध वर्मा, प्रभात किशोर आदि सभी मोर्चों के कार्यकर्ता पदाधिकारी वार्ड के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *