बूथ स्तर तक ले जाएं भाजपा की जनविरोधी नीतियां : कांग्रेस

Spread the love

चमोली। शुक्रवार को नौली में आयोजित बैठक के साथ ही कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तर की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया। कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। साथ ही बसक्वाली के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह चौहान को न्याय पंचायत का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सिमली में न्याय पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री भुवन नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह मिंगवाल ने स्थानीय समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि सिमली महिला बेस अस्पताल कांग्रेस की देन है लेकिन भाजपा उसे शुरू तक नहीं कर पाई है। भटोली-खगेली-उज्जवलपुर रोड बदहाल है। सिमली-केदारूखाल रोड को अभी तक जंगलचट्टी तक नहीं मिलाया गया है। यही नहीं प्रदेश में महगाई और बेरोजगार चरम पर है। बैठक में कहा गया कि जल्द बूथ और सेक्टर कमेटियों की बैठक आयोजित होंगी। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह लडोला, पंकज लडोला, आनंद सिंह नेगी, दलीप सिंह भंडारी, बालम लाल, सोहन लाल, भूपाल लाल, सुनील कुमार, सतेंद्र सिंह, रमेश रावत, एसएस भंडारी, दिनेश बिष्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *