ब्रजभूषण प्रकरण से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर: ज्योति

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि यौन शोषण के आरोपी सांसद ब्रजभूषण को संरक्षण देने से भाजपा की कथनी-करनी में अंतर साफ हो गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भाजपा का नारा हवाई साबित हुआ है। बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहली बार काशीपुर पहुंचीं। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने उनका स्वागत किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रौतेला ने कहा कि 2023 में होने वाले नगर निगम चुनाव और 2024 के लोस चुनावों के लिए अभी से तैयार रहें। कहा कि निकाय चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। इस दौरान राजकुमारी, कामाक्षी सिंह, नंदी पांडे, रंजना गुप्ता, सुखवर्षा पंत, लता शर्मा, उमा वात्सल्य, अजीता शर्मा, शुभ्रा शर्मा, मीना जुनेजा, राजबत्रा, वंदना डोभाल, कमला जुयाल, सोनी दिवाकर, एनसी सिंह बाबा, मुशर्रफ हुसैन, सुरेश शर्मा, मंसूर मंसूरी, चंद्रभूषण डोभाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *