र्केट विधानसभा में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी र्केट विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए र्केट विधायक सविता कपूर व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों पार्टी को आगामी निकाय चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया। र्केट विधानसभा के दोनों मंडल जरनल महादेव सिंह नगर व प्रेमनगर कांवली मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाना है। कार्यक्रम में पन्ना प्रमुखों शक्ति केन्द्र संयोजकों वार्ड प्रभारीयों को बताया गया कि किस प्रकार से एक-एक टोली बनाकर कार्य किया जाए। मुख्य वक्ता मयंक गुप्ता ने सरल ऐप की खूबियां बताई। महानगर अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर शानदार प्रदर्शन दोहराएगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, अन्जू बिष्ट ने की। संचालन महामंत्री विजय गुप्ता, शेखर नौटियाल, विनोद रावत, संजय अरोड़ा ने किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुण्डीर, विनय गोयल, प्रदेश मंत्री राजेश रावत, विजेन्द्र थपलियाल, रतन सिंह चौहान, बबलू बंसल, रीता विशाल, भाजुमो अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, पार्षद अमिता सिंह, अनिता सिंह, मीनाक्षी मौर्या, समिधा गुरुंग, अंकित अग्रवाल, अर्चना पुण्डीर, सुरेंद्र सिंह कुकरेजा, उदय सिंह पुण्डीर, जतिन कुकरेजा, सुरज बिष्ट, मीरा कठैत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *