भाजपा का अभियान, वोट चोरते रहो, सरकारें बनाते रहो: बेहड़

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर सिटी क्लब में बैठक हुई। मंगलवार को बैठक में पूर्व मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। कहा कि यह बात इसलिए उठाई जा रही है कि पूरे देश के अंदर भाजपा ने कुचक्र रचा हुआ है। एक अभियान चला रखा है कि सरकारें बनाने के लिए वोट चुराते रहो और सरकार बनाते रहो। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट के रूप में काम कर रहा है। कहा भाजपा देश को कमजोर करने का काम कर रही है। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। यहां महानगर अध्यक्ष ममता रानी, मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, परिमल राय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गौरव खुराना, सर्वेश सिंह, परिमल राय, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र शाही, सोफिया नाज, मोनिका ढाली, परवेज कुरैशी, जीतेश शर्मा, राजेश कुमार, राजू कोली, रविन्द्र गुप्ता आदि थे। —- पार्षद और महानगर अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस मंगलवार को बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उस समय असहज की स्थिति पैदा हो गई, जब पार्षद परवेज कुरैशी ने ईदगाह का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को वोट देते हैं, इस वजह से अतिक्रमण हटाने के नाम पर हम पर यह कार्रवाई हुई है। इस मुद्दे को कांग्रेस के नेताओं जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि क्या हम सिर्फ वोट यूजर्स हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आप भी निगम पार्षद हैं और आप भी वहां नजर नहीं आये। उन्होंने कहा कि वह नगर अध्यक्ष बनी हैं तो उनका साथ किसने दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उससे पीछे नहीं हटी हैं। इस दौरान दोनों के बीच बहस होते दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *