पंचायत चुनाव में भाजपा की बनेगी भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार : कौशिक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा के पंचायत चुनाव समन्वयक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ब्लाक प्रमुखों के साथ ही पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।
शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पंचायत चुनाव समंवयक मदन कौशिक ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। मतदाताओं में भी छोटी सरकार बनाने को लेकर उत्साह बना है। बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा से लेकर ब्लाक व न्याय स्तर पर टीमें बनाई गई है। क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉरलेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी चुनाव में प्रत्याशियों को मिल रहा है। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा की भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार बनेगी। इस मौके पर राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, विधायक राजकुमार पोरी, जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, क्रांति किशोर, मयूर भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *