उत्तराखंड

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान 11 से 15 तक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : भाजपा का 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस दौरान प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराएंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडलवार प्रभारी भी नियुक्त किए। कहा कि 9 और 10 अगस्त को कार्यक्रम के लेकर प्रत्येक मंडल में बैठकें होनी चाहिए। कहा कि कार्य को हर कार्यकर्ता गंभीरता से लें। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक का जिले के सहप्रभारी रमेश चौहान और जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसके लिए हर व्यक्ति के अंदर भारत के गौरवशाली संस्कृति विरासत और देश प्रेम की भावनाएं होनी चाहिए। कहा कि 11 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। कहा कि मंडल से लेकर बूथ तक कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठकें संपन्न होनी चाहिए। साथ ही मंडल, शक्ति केंद्र और बूथों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, भिलंगना प्रमुख बसुमति घणाता, नरेंद्रनगर प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरबान रावत, दर्मियान कंडारी, गिरीश बंठवाण, परमवीर पंवार, हर्षमणी सेमवाल, शीशराम थपिलयाल, राजेंद्र कोली, मनीषा पंवार, उर्मिला राणा, ममता पंवार आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!