कर्णप्रयाग में भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

Spread the love

चमोली। पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर यहां भाजपाइयों ने नगर में आतिशबाजी कर मिठाइंया बांटी। शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली के नेतृत्व में भाजपाइयों ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को श्रेय देते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मंडल महामंत्री देवेंद्र नेगी और चेतन मनोड़ी, राजा जोशी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, हरीश सती, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी सहित युवा मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *