बिग ब्रेकिंग

जनपद गढ़वाल में लहराया भाजपा का परचम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने की जीत दर्ज
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद गढ़वाल की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा के सभी प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए और प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की।
सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ प्रत्याशियों के चहरे पर भी चिंता व खुशी साफ दिखने लगी थी। चरणवार मतगणना आगे बढ़ी तो भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिलने लगे। वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों के चेहरे मुरझाने लगे। जैसे-जैसे गतगणना आगे बढ़ती गई, वैसे तस्वीर भी साफ होती चली गई। यमकेश्वर, पौड़ी, लैंसडौन, चौबट्टाखाल व कोटद्वार विधानसभा सीट पर शुरुआती दो से तीन चरणों में ही भाजपा प्रत्याशियों ने काफी अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दोपहर तक मतगणना के छह से सात चरणों में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में आ गई थी। इसी का परिणाम था कि जगह-जगह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। शाम होते-होते भाजपा जनपद गढ़वाल की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी। जिस पर प्रत्याशियों ने जनता का आभार जताया और कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
बॉक्स
श्रीनगर विधानसभा सीट पर रही कड़ी की टक्कर
विधानसभा चुनाव 2022 में गढ़वाल जनपद में सबसे रोचक मुकाबला श्रीनगर विधानसभा सीट पर देखने को मिला। यहां सुबह से शुरू हुई मतगणना में पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने 1926 वोट हासिल कर बेतहरीन बढ़त बनाई। जबकि पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत को मात्र 1487 वोट ही मिले। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की यह बढ़त चौथे चरण तक जारी रही। लेकिन मतगणना के पांचवे चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत ने अचानक से खेल पलट दिया और इसके बाद वह नहीं रुके। हालांकि दोनों ही प्रत्याशियों के बीच अंत तक काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद डॉ. धन सिंह रावत ने बेहतरीन जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!