नन्दा नगर में आयोजित हुई भाजपा की बैठक, सरकार की उपलब्धियां बताई

Spread the love

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान टिपन बैठक नन्दा नगर में आयोजित की गई। जिसमें थराली के विधायक भूपाल राम सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। थराली सभा क्षेत्र की नन्दानगर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत ने की। मण्डल अध्यक्ष नंदानगर राकेश रावण ने कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य वक्ता बतौर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। कहां सरकार की उपलब्धि विधानसभा के लिए एक मील का पत्थर शाबित होंगी। विधायक ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी बैठक में दी। महाजनसंपर्क अभियान थराली के प्रभारी कर्नल सेवानिवृत्त हरेंद्र सिंह रावत, लीगल सेल भाजपा जिला प्रभारी देवी प्रसाद पुरोहित, प्रमुख नारायणबगड़ यशपाल नेगी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ड़हिमानी वैष्णव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र नेगी, कर्ण सिंह नेगी, राकेश जोशी, अब्बलसिंह नेगी, भारती फरस्वांण, नंदिता रावत,भगवती प्रसाद मैन्दोली, राजा मैन्दोली आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *