चम्पावत। चम्पावत भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने पर निर्मल माहरा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में माहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी जिले के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसमें चम्पावत जिले की कमान युवा और पूर्व ब्लक प्रमुख बाराकोट व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को सौंपी गई है। जिला भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माहरा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई जिम्मेदारी का वह निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहित की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर युवा मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री हयात माहरा, श्याम पांडेय, देवीदत्त जोशी, रामदत्त जोशी, शंकर पांडेय, शंकर खाती, मुकेश महराना, हरीश मिश्रा, दलीप महर, सतीश पांडेय, कैलाश अधिकारी, प्रकाश तिवारी, सुंदर बोहरा, गुमान बोहरा, कैलाश पांडेय, गौरव पांडेय, शांति अधिकारी, राजू नरियाल, कमल रावत, नंदाबल्लभ कापड़ी, निर्मला अधिकारी, रोहित बिष्ट, विकास शाह आदि रहे।
माहरा के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
लोहाघाट। बाराकोट के पूर्व ब्लक प्रमुख और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सोमवार को लोनिवि के विश्राम गृह परिसर में नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी ड़ प्रेम सिंह राणा ने राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। यहां नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, श्याम ढेक, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, राम दत्त जोशी, निर्मला अधिकारी, नरेश करायत, मोहन पाटनी, भुवन भट्ट, दीपक जोशी आदि रहे।
निर्मल के जिलाध्यक्ष बनने पर बनबसा में भी खुशी
बनबसा। पूर्व ब्लक प्रमुख निर्मल माहरा के चम्पावत जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से चम्पावत जिले में भाजपा को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं का समन्वय मजबूत होगा। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, चेयरमैन रेनू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, सुभाष थपलियाल, शंकर लाल वर्मा, मनोज कालाकोटी, शकील अहमद मंसूरी, मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, हेमेंद्र रावत, रानी कापड़ी, हरीश पांडे, संजय ठाकुर, भरत सिंह भंडारी रहे।