भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

ऋषिकेश। दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण के मुद्दे पर शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ फूट पड़ा। आक्रोशित भाजपाइयों ने भानियावाला तिराहे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर केदारनाथ मंदिर को लेकर दुष्प्रचार करने और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए केदारनाथ मंदिर को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस प्रकरण पर स्थिति पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है। फिर भी कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकरण को लेकर निरंतर भ्रामक दुष्प्रचार द्वारा राज्य में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है। रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2015 में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा महाराष्ट्र में बद्रीनाथ मंदिर का उद्घाटन किया गया था। उस समय तो कोई विरोध क्यों नहीं हुआ। इससे कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र का पता चलता है। कांग्रेस पार्टी के करनी और कथनी में अंतर है। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री दिनेश सजवान, कामेश रावत, महामंत्री सुभाष रावत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हिमांशु भट्ट, मंडल मंत्री अंकित काला, चंद वल्लभ लखेड़ा, ईश्वर रौथान, रोशन भट्ट, देवेंद्र गोसाईं, मनमोहन नौटियाल, बुध सिंह चौहान, योगी पंवार, पंकज रावत, हिमांशु राणा, संदीप नेगी, जीवन चौहान, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *