भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण जिला कार्यशाला आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पातालदेवी स्थित कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारियों में जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विशेष गहन पुनरीक्षण के जिला संयोजक दर्शन रावत तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि यह प्रक्रिया देशहित में आवश्यक है और इससे संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला संयोजक दर्शन रावत ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कार्यशाला में त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, पूनम पालीवाल, किरन पंत, लता बोहरा, गोविंद पिलखवाल, रवि रौतेला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, संजय डालाकोटी, मनीष जोशी, विनीत बिष्ट, गोविंद मटेला, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, राजा अली, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और नगर निकाय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *