भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी का जल्द होगा विस्ताररू नौटियाल

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द विस्तार किया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के विस्तार के चलते ही वह प्रदेशभर में भ्रमण पर निकली हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय के बाद ही विस्तार किया जाएगा। जिसमें हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। आशा नौटियाल के सोमवार को हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मिशन 2024 में महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी को अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कहा कि भाजपा की महिला सम्मान की नीति के चलते ही आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल, जिला महामंत्री अलका जीना, ममता पलड़िया, उमा पडालनी, ब्लक प्रमुख कमलेश कैड़ा, विजया लक्ष्मी चौहान,ातु डालाकोटी, मीना जग्गी, पूनम जोशी, जीवंती रावत, गीता जोशी, दीपा, कामयिनी, सीमा बत्रा, लीला, श्रुति तिवारी, रुकमणि बिष्ट, प्रेमा जोशी, भावना साह, कल्पना बोरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *